बंद करे

जिले के बारे में

मैहर मध्य प्रदेश राज्य का 55वां और रीवा संभाग का 6वां जिला है, जो वर्ष 2023 में सतना जिले से अलग होकर अस्तित्व में आया। इसका क्षेत्रफल 2722.79 वर्ग किमी है। यह पृथ्वी पर प्रयागराज और सतना जिलों से घिरा है। मैहर में नगर पालिका निगम कार्यरत है,जो 24 वार्डस से मिलकर बना है। मैहर जिला सतना लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है और जिले में 02 विधानसभा क्षेत्र मैहर(65) एवं अमरपाटन(66)है। इसमें मैहर और अमरपाटन नामक दो विधानसभा सीटें हैं। मैहर, अमरपाटन और रामनगर तीन तहसीलें मैहर जिले की सीमा में स्थित हैं।

मैहर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के माध्यम से रीवा संभाग से 65 कि.मी. की दूरी पर और उतनी ही दूरी पर कटनी जिले से भी है। सतना से 34 कि. मी. दूरी पर है।

मैहर जिला अपनी धार्मिक संस्कृति से समृद्ध है। मैहर माँ शारदा की धार्मिक नगरी के साथ मध्य प्रदेश की संगीत नगरी और प्रमुख औद्योगिक नगर के रूप में विख्यात है। 

बावली – 1  मन्दिर समिति कार्यालय के पास।

बावली – 2  दूल्हा देव मन्दिर केपासदेवी जी अन्न कूट के दक्षिण,,

बावली – 3 सतना रोड ओईला मन्दिर के आगे। यहां सेजातेसमय बाई तरफ।

बावली – 4  अमरपाटन में पुरानी बस्ती में खेर माई के पास ।

बावली – 5 अमरपाटन में गढ़ीं कैम्पस में।